मां सरला ने बहू के साथ खुद को कमरे में बंद किया; पुलिस से कहा- मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं, कानपुर जाने से भी मना किया

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। इसकी खबर मिलते ही राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में रह रहीं विकास की मां सरला, भाई दीप प्रकाश की पत्नी अंजलि ने खुद को घर के भीतर बंद कर लिया है। घर के बाहर मीडिया और पुलिस का जमावड़ा है। एसीपी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि विकास दुबे की मां ने कानपुर जाने से मना कर दिया है। उन्होंने बेटे विकास से कोई रिश्ता न होने की बात कही है। अगर वह कहेंगी तब हम उनको सुरक्षा के बीच कानपुर ले जाएंगे।फिलहाल उन्होंने जाने से मना किया है। घर के बाहर फोर्स लगाई है।

परिवार में सिर्फ मां और छोटी बहू

विकास दुबे की मां सरला देवी कृष्णा नगर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी में रहती हैं। उनके साथ छोटे बेटे दीप प्रकाश का परिवार है,लेकिन कानपुर शूटआउट के बाद दीप प्रकाश फरार है। जबकि, विकास की पत्नी ऋचा,उसके नाबालिग बेटे औरनौकर महेश को एसटीएफ ने गुरुवार रात हिरासत में लिया है। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने टीवी पर एनकाउंटर की खबर देखी तो मां सरला बिलखने लगीं। इसके बाद घर की खिड़कियों काे बंद कर दिया गया। मुख्य गेट पर भी अंदर से ताला लगा दिया गया।

विकास दुबे की मां। -फाइल फोटो

एनकाउंटर के बाद घर के बाहर फोर्स लगा दी गई। मीडिया वालों का भी जमावड़ा लग गया। आसपास के घरों से लोग बालकनियों औरखिड़कियों से हैरानी भरी नजरों से लोगों को देखते नजर आए।एसीपी दीपक कुमार सिंह ने विकास दुबे की मां सरला से बात की,लेकिन उन्होंने कानपुर जाने से मना कर दिया।

विकास के घर के बाहर मीडियाकर्मी।

कानपुर शहर 17 किमी पहले हुआ एनकाउंटर

यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे कोउज्जैन से कानपुर ले जा रही थी, लेकिन शहर से 17 किमी पहले बर्रा थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई। विकास उसी गाड़ी में बैठा था। विकास ने गाड़ी गिरने के बाद पुलिस से पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में गोलियांलगीं। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की। विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। विकास के शव से कोरोना की जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments